9:01 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

जनपद में आएगी बडनगर से वाराणसी यात्रा

बदायूँ: 29 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षाें के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहंुचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामुहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की श्रंख्ला में 30 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक जनपद में बडनगर से वाराणसी यात्रा कार्यक्रम निर्धारित करते हुए विभिन्न स्थानों के प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने उक्त यात्रा के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। निर्देश दिए कि उक्त यात्रा को अपनी देखरेख में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें तथा कार्यक्रम के फोटोग्राफ तथा वीडियो को अपलोड कर उसके लिंक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
यात्रा का रूट निर्धारित-जनपद में बडनगर से वाराणसी यात्रा का रूट निर्धारित किया गया है। पहली यात्रा 30 सितम्बर को सांय 04 बजे बिसौली स्थित ओरछी चौराहे, 04ः30 बजे फैजगंज एवं सायः 05ः30 बजे मुडिया में यात्रा का स्वागत होगा। एमजी ग्रीन रिजॉर्ट मुडिया में यात्रा रात्रि विश्राम करेंगी तथा 01 अक्टूबर को प्रातः 07ः30 बजे मुडिया में स्वच्छता अभियान के बाद बिसौली के तिरंगा चौक पर प्रातः 09ः00 बजे, प्रातः 09ः30 बजे वजीरगंज, प्रातः 11ः00 बजे पापड़ (दातागंज) में यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 12ः00 बजे शिव पैलेस में भोजन के पश्चात दोपहर 12ः30 बजे दातागंज के बेला डांडी, दोपहर 02 बजे दहगवां, दोपहर 03 बजे सहसवान में स्वागत तथा दोपहर 03ः30 बजे ग्राम मुजरिया में वृक्षारोपण व सभा का कार्यक्रम होगा।
दूसरी यात्रा 30 सितम्बर को सांय 06 बजे उझानी के ज्ञान रिसोर्ट पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 01 अक्टूबर को प्रातः 09ः15 बजे केशव चौक, बदायूँ में यात्रा का स्वागत होगा। प्रातः 10ः00 बजे जगत ब्लॉक इस्लामगंज में पंचायत भवन में चौपाल कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 11ः30 बजे अलापुर, प्रातः 11ः50 बजे म्याऊँ, दोपहर 12ः10 बजे नवीगंज तथा दोपहर 12ः30 बजे हजरतपुर में यात्रा का स्वागत कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस