11:38 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी: हाजी बिट्टन

41 नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए मनोनयन पत्र
बिल्सी। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन की कोठी पर समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। इस दौरान पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सर्वेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम और नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई दी। इस मौके पर हाजी बिट्टन ने बताया कि नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा की ओर से पार्टी में 41 लोगों को पदाधिकारी और सदस्य बनाया गया है। सभी को मनोनयन पत्र दिए गए। हाजी बिट्टन ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सर्वेश यादव ने कहा कि नगर में 41 सदस्यीय कमेटी गठित होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए संगठन के लिए ईमानदारी और निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर रामेश्वर शाक्य, आदित्य माथुर, विष्णु कोहली, शामेअली खां, चेतन यादव, हरिओम सिंह, मुवीन फरीदी, इल्यास खां, शब्बू फारुखी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस