पोषण माह में गर्भवती व धात्री महिलाओं को बांटी पोषण किट
प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ सेवा संकल्प अभियान, चेयरमैन ज्योति रानी ने किया वितरण
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव बदायूं । 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत प्राथमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट वितरित की गईं। नगर पंचायत चेयरमैन ज्योति रानी ने महिलाओं को अपने हाथों से पोषण किट सौंपते हुए पोषण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को गर्भावस्था और बच्चों के शुरुआती विकास के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।
चेयरमैन ज्योति रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने SAM/MAM श्रेणी के बच्चों की नियमित निगरानी और बेहतर देखभाल पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित संबंधित महिलाएं मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


