12:08 pm Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में मां, बेटी और धेवती के गंगा में डूबने की आशंका, किनारे मिलीं तीनों की चप्पलें; तलाश में जुटे ग्रामीण

बदायूं में मां, बेटी और धेवती के गंगा में डूबने की आशंका, किनारे मिलीं तीनों की चप्पलें; तलाश में जुटे ग्रामीण

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शिम्भू में तीन महिलाओं के गंगा में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीण और परिजन गंगा में तीनों महिलाओं की तलाश में जुटे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार की मां, बेटी और धेवती बीती रात किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थीं। सुबह तक तीनों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के सामने गंगा किनारे तीनों की चप्पलें पड़ी मिलीं। चप्पलें मिलने के बाद उनके गंगा में डूबने की आशंका जताई जाने लगी।
लापता महिलाओं में मां का नाम उर्मिला और धेवती का नाम शीला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाने के साथ तलाश में जुटे ग्रामीणों से जानकारी ली।
इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों महिलाएं घर से नाराज होकर निकली थीं। गांव के सामने गंगा किनारे उनकी चप्पलें मिली हैं, लेकिन अभी तक उनके गंगा में डूबने की पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा डूबने की आशंका जताई जा रही है और उनकी तलाश की जा रही है।
फिलहाल तीनों महिलाओं का कोई सुराग नहीं लगा है। गंगा में तलाश जारी है और सभी की नजरें पुलिस एवं ग्रामीणों के सर्च अभियान पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.