12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

वृद्धों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम : आशीष सक्सेना

बिल्सी। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई के प्रबंध निदेशक आशीष सक्सेना ने गौ माता का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद उन्होंने बरौलिया गांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। आशीष सक्सेना ने कहा कि वृद्धों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका सम्मान और सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और बुजुर्गों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस मौके पर वृद्धाश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, महेश चंद्र सक्सेना, शिव गौड़, पन्नालाल, रामकिशोर, शेखर सक्सेना, अनवी सक्सेना, सारांश सक्सेना, वेदांश सक्सेना और ईशानवी सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.