12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

युवती को जहरीली कोल्डड्रिंक पिलाने का आरोपी गिरफ्तार

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने युवती को कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसकी मौत के मामले में नामजद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मुशीर को बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गढ़ौली गांव के यात्री शेड से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है। क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी फिरदौस पुत्र मैदान शेर ने 10 नवंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन का पड़ोस के मुशीर से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप था कि सात नवंबर को मुशीर ने उसकी बहन को अपने घर बुलाया और अपनी मां व भाभी के साथ मिलकर कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया था। इससे परिवार में कोहराम मच गया था। रविवार को युवती का शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.