12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी : मिहौना में छेड़छाड़ के मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

।

उझानी (बदायूं) 18 नवंबर ।

ग्राम मिहौना में 16 नवंबर को हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में उझानी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम सदर के समक्ष पेशी के लिए रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में थाना उझानी में 17 नवंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 नवंबर को ग्राम मिहौना निवासी योगेश उर्फ छोटू पुत्र किशन व राय सिंह पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.