12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

तीन घंटे की मशक्कत के बाद नाले से निकाला गया सांड

बिल्सी। नगर के तहसील कार्यालय के सामने बुधवार को एक सांड अचानक नाले में गिर गया। सांड को नाले में गिरा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सांड को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाले की गहराई और सांड का भारी शरीर होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद लोगों ने नगर पालिका प्रशासन को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पालिका की टीम मौके पर पहुंच गई और सांड को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। पालिका कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर सांड को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के बाद टीम को सफलता मिली और सांड को नाले से बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.