12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

30 स्कूली वाहनों की जांच, 2 के चालान; ओवरस्पीडिंग और स्टंट ड्राइविंग के 104 चालान

बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के द्वितीय दिवस पर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी ने जनपद में संचालित 30 स्कूली वाहनों की सघन जांच की। विभिन्न कमियां मिलने पर 2 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मानकों की जांच की गई।

वहीं, इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवरस्पीडिंग एवं स्टंट ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 104 चालान किए गए।

इसके अलावा कर एवं दस्तावेजों की जांच में बिना टैक्स, फिटनेस और बीमा के संचालित 2 जेसीबी मशीनों को थाना कादरचौक में सीज कराया गया।

परिवहन विभाग ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज अपडेट रखने की अपील की है। साथ ही स्कूली वाहन संचालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.