

गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक को पीटा, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवर गांव बदांयू । थाना क्षेत्र में दूध लेने जा रहे युवक के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुंवर गांव कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी किशनदयाल पुत्र वीरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह ग्राम गंज में दूध लेने जा रहा था। रास्ते में ग्राम गंज निवासी श्याम और जोगेंद्र पुत्रगण ओमकार ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने 15 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com