12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

मतदाता सूची प्रकाशित, एसडीएम ने किया निरीक्षण

बिल्सी। नगर में मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। एसडीएम गौरव आर्य की मौजूदगी में सूची जारी हुई। इसके बाद लोगों ने मतदाता सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नामों के साथ अन्य जानकारियों का मिलान किया। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। एसडीएम ने सूची प्रकाशन से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रकाशित सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। सूची में नाम या अन्य जानकारी गलत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन कराया जा सकता है। इस दौरान एसडीएम ने नगर के एनए इंटर कॉलेज और नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पहुंचकर निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सूरज भारती, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.