7:57 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

विद्यार्थियों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

बिल्सी। नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए जादू के शो का आयोजन किया गया। इस दौरान जादूगर पुष्पेंद्र भंडारी ने अपने जादू के विभिन्न करतब दिखाकर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया गया। साथ ही रोचक अंदाज में उन्हें सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया। जादू के शो के माध्यम से विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिका शिक्षा और बेटियों के सम्मान का महत्व समझाया गया। इसके अलावा जल संरक्षण का संदेश देते हुए बताया गया कि जल है तो कल है। विद्यार्थियों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंधविश्वास से दूर रहने और किसी भी बात पर आंख मूंदकर विश्वास करने के बजाय तर्क और समझ से काम लेने का संदेश भी दिया गया। जादू के करतबों के साथ दी गई इन सीखों ने विद्यार्थियों की खूब रुचि जगाई। प्रधानाचार्य सचिन उपाध्याय ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ राजकमल गुप्ता, राजनाथ, विपिन कुमार, दिलकुशा, गौरव शर्मा, रीना मिश्रा, प्रिया सिंह, अजय गिरि, पुरुषोत्तम शाक्य, लवकुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.