7:57 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

जनचौपाल में विधायक राजीव कुमार सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जनचौपाल में विधायक राजीव कुमार सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 18 वर्ष के युवाओं के वोट बनवाने का किया आह्वान

केशव गुप्ता

दातागंज (बदायूं)। दातागंज विधानसभा क्षेत्र-117 में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल दातागंज ग्रामीण के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मैरी बजरमैरी, रमपुरा कलां, बमियाना, सकतपुर और मझारा पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, सड़क, पानी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नए मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाएं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे समय रहते ठीक कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने की अपील की।
जनचौपाल में विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.