7:57 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

जांच और उपचार सेमिल सकता है बेहतर स्वास्थ्य: डॉ. विपिन वर्मा

समय पर जांच और उपचार से गर्भवती महिलाओं को मिल सकता है बेहतर स्वास्थ्य: डॉ. विपिन वर्मा

सैदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में कुल 86 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया। जांच के दौरान दो महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) और खून की कमी से पीड़ित पाई गईं। दोनों महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए गए।

अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की ब्लड, मलेरिया, ब्लड प्रेशर, पल्स, पीलिया, शुगर, एनीमिया और बुखार सहित अन्य जरूरी जांच की गईं। साथ ही महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियां नियमित रूप से तथा समय पर लेने की सलाह दी गई।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि गर्भावस्था का पता लगते ही महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचकर अपनी प्रसवपूर्व (एएनसी) जांच करानी चाहिए। समय पर जांच होने से किसी भी बीमारी या जटिलता का शुरुआती दौर में पता लगाया जा सकता है और उसका समय रहते उपचार संभव है। उन्होंने नियमित जांच और फॉलोअप कराने पर भी जोर दिया।

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, श्वेता सबलोक, मरियम बी, पूनम तिवारी, डॉ. राजीव वार्ष्णेय सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.