7:57 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोड़ा में रोडवेज व्यवस्था फेल

मेला ककोड़ा में रोडवेज व्यवस्था फेल, बसों के इंतजार में घंटों परेशान रहे हजारों यात्री

बदायूं। मेला ककोड़ा से बदायूं वापसी के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था चरमराने से हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेला बस स्टैंड पर यात्री करीब दो घंटे तक बसों के इंतजार में खड़े रहे, लेकिन निर्धारित समय में एक भी रोडवेज बस उपलब्ध नहीं हुई।

बताया गया कि दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक बसों का इंतजार जारी रहा। इसके बाद बदायूं से दो प्राइवेट बसें पहुंचीं, जिनमें कुछ यात्रियों को बैठाकर वापस भेजा गया। जाम के कारण इन बसों को भी बदायूं पहुंचने में करीब तीन घंटे लग गए। बताया गया कि बसें रात करीब 7:30 बजे पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंचीं।

हर साल पूर्णिमा के दिन दोपहर बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने के बावजूद रोडवेज व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं को बसों के इंतजार में घंटों परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने मेला अवधि में पर्याप्त बसें उपलब्ध कराने और परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.