बिल्सी। समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी सरताज अल्वी ने नगर के मोहल्ला संख्या आठ में नए मतदाता बनाने के लिए आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने पात्र युवाओं और ऐसे लोगों से संपर्क किया, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मत महत्वपूर्ण है। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने नए मतदाता बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन भरवाने और आवश्यक अभिलेख जुटाने की जानकारी भी दी। सरताज अल्वी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराना प्रत्येक पात्र नागरिक का अधिकार है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com