7:57 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

बाबा महाकाल का हरि-हर मिलन स्वरूप में किया गया दिव्य शृंगार

दर्शन को उमड़े श्रध्दालु, महाआरती के बाद बांटा प्रसाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार की रात वैकुंठ चतुर्दशी के उपलक्ष्य में बाबा महाकाल का हरि-हर मिलन स्वरूप में दिव्य शृंगार किया गया। उसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। बाबा महाकाल के अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी भवानी शंकर उर्फ भोले एवं उनके परिवार की ओर से कराया गया। सर्वप्रथम विधि-विधान से बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद पूरे परिवार ने बाबा की महाआरती की और विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस बार बाबा महाकाल का शृंगार हरि-हर मिलन स्वरूप में किया गया था, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री महाकाल बाबा सेवा समिति के सदस्यों ने महाआरती में पहुंचे सभी भक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति की ओर से भवानी शंकर एवं उनके पूरे परिवार को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन में समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, अनुभव वार्ष्णेय, वैभव माथुर, गौरव श्रीवास्तव, राहुल कुमार, रुचिता श्रीवास्तव, ओमवती, कुश्मेश वार्ष्णेय, तपन वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.