12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सफाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, अंबेडकर पार्क में दिया एक दिन का धरना

।


उझानी (बदायूं) 18 नवंबर ।

नगर उझानी में सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आंबेडकर पार्क में एक दिन का धरना दिया। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पर सफाई व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द सफाई कराने की मांग की।

धरने के बाद नगर कांग्रेस कमेटी, उझानी ने जिलाधिकारी बदायूं को संबोधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद/ के माध्यम से सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए नगराध्यक्ष रियासत खां ने कहा कि नगर उझानी में सफाई की स्थिति बहुत बदतर हो गई है। मोहल्लों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, नालियां चोक पड़ी हैं। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया, वायरल और बुखार जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

पूर्व नगराध्यक्ष डॉ अरुण पाराशर ने कहा कि नगरवासियों को रोज गंदगी और बदबू के बीच जीना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

उन्होंने ये मांगे रखीं नगर की सफाई व्यवस्था तुरंत ठीक कराई जाए।
पूरे शहर में फॉगिंग कराकर उझानी को मच्छर मुक्त किया जाए।
नालियों की सफाई और कूड़ा उठान नियमित किया जाए।

धरने में नगर अध्यक्ष रियासत खां, चंद्र पाल कश्यप,फिरासत खां, कृपाशंकर, अरुण पाराशर,अच्छन ,इकराम अली, मुजाहिद रजा खां, पुनीत मिश्रा, प्रशांत शर्मा,बीरेंद्र सिंह वाजिद अली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.