12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोड़ा का झंडी पूजन के साथ शुभारंभ, गंगा तट पर शुरू हुई मेले की तैयारियां


बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला ककोड़ा का सोमवार को पारंपरिक झंडी पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। ककोड़ा गांव स्थित मां ककोड़ा देवी मंदिर से विधि-विधान के साथ झंडी लाकर गंगा तट स्थित मेला स्थल पर हवन एवं पूजन किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव और अपर मुख्य अधिकारी विनोद सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में एसएसपी अंकिता शर्मा, एसडीएम एवं मेला अधिकारी साई आश्रित शखमुरी, एसपी सिटी अभिषेक सिंह और सीओ उझानी राहुल पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मेले के शुभारंभ के साथ ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं और दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों से लोग अपने डेरे और तंबू लगाने में जुट गए हैं। मेले में दुकानें सजने लगी हैं और तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।

प्रशासन के अनुसार, 23 नवंबर को मेले का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। वहीं 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेला एक दिसंबर तक चलेगा।

धार्मिक आस्था, परंपरा और गंगा स्नान के संगम मेला ककोड़ा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.