12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर संपन्न हुए वैज्ञानिक कार्यक्रम

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर जिला विज्ञान क्लब बदायूं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के सौजन्य से आयोजित वैज्ञानिक कार्यक्रम में डॉक्टर मानसी सक्सेना एवं डॉ प्रतिभा मिश्रा ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर चिकित्सकीय व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेश चंद्र गुप्ता माननीय सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने बताया कि दैनिक जीवन में हमें योग एवं अच्छी दिनचर्या का प्रयोग करना चाहिए। हमें अच्छा सोचना चाहिए क्योंकि अच्छा सोचने से अच्छा होता है। भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सबको अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाना होगा तभी हमारा देश विश्व गुरु बनेगा भारत का डंका दुनिया में बजेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता आलोक ने की और संचालन समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी ने किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की छात्राओ ने वैज्ञानिक व्याख्यान, पोस्टर, विज्ञान समाचारों के कतरन संग्रह एवं औषधीय पौधों से युक्त गमले प्रस्तुत किये ,साथ ही साथ विभिन्न औषधीय पौधों का परिचय एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बतलाया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के अतिरिक्त दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता श्री देवेंद्र सहाय एवं योग शिक्षक हरिओम वर्मा भी उपस्थित रहे जिन्होंने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में व्याख्यान भी प्रस्तुत किये।
जिला विज्ञान क्लब की ओर से माही भारद्वाज, सृष्टि, पूजा, छाया, नीलम, अमोली सक्सेना सहित लगभग दो दर्जन से अधिक प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया 28 नवंबर को मदर एथेना स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न करवाए जाएंगे जिसमें जनपद के कक्षा 6 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
28 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थी गणितीय मॉडल, चार्ट्स , गेम्स आदि प्रस्तुत कर सकते हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम में गणित के शिक्षक भी गणित पढ़ाने के सरल तरीके प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त महान भारतीय गणितज्ञों के बारे में वैज्ञानिक व्याख्यान भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं जनपद के विद्यार्थियों एवं जनमानस में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करके अंधविश्वास दूर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं के कोषाध्यक्ष श्री केशव सक्सेना ने विज्ञान के लाभ के साथ-साथ विज्ञान के अभिशाप का भी विस्तार से वर्णन किया और विद्यार्थियों से फास्ट फूड से बचने तथा मोबाइल के अत्यधिक ना प्रयोग करने का आवाहन किया।
माह दिसंबर के प्रथम सप्ताह में जनपद के असंगठित क्षेत्र के अभावग्रस्त जीवन व्यतीत करने वाले प्रतिभाशाली नव प्रवर्तकों के लिए जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.