12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे स्कूली ई-रिक्शा

उझानी में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर दौड़ रहे स्कूली ई-रिक्शा।

उझानी बदांयू 18 नवंबर।

नगर में स्कूली बच्चों को विद्यालय लाने और ले जाने वाले कुछ ई-रिक्शा चालकों द्वारा बच्चों की सुरक्षा के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों को इस तरह बैठाया जाता है कि उनके गिरने या दुर्घटना का शिकार होने का खतरा बना रहता है।

सब कुछ खुलेआम होने के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। प्रशासन की इस अनदेखी के चलते अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है।

यदि किसी दिन कोई अप्रिय घटना घटित हो गई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ?

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.