5:49 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस की तत्परता से मिले दो लापता बच्चे

अलापुर पुलिस की तत्परता से मिले दो लापता बच्चे, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुए दो मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 12/13 नवंबर 2026 की रात थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम जगत निवासी सर्वेश और अभिलाख ने पुलिस को सूचना दी कि उनके क्रमशः 10 और 11 वर्षीय पुत्र बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए हैं।

सूचना मिलते ही थाना अलापुर पुलिस ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सघन तलाश के दौरान 13 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे कस्बा अलापुर स्थित रामलीला मेले से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष सनी चौधरी, थाना अलापुर, बदायूं मय पुलिस टीम।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.