5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पुरस्कार

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पुरस्कार

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार, 14 नवंबर 2026 को उसावां देहात स्थित राजकीय विद्यालय के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के 16 प्राथमिक, 3 उच्च प्राथमिक एवं 5 कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित गोला फेंक, लंबी कूद एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं आयोजकों ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
इस अवसर पर रामसेवक वर्मा, अरविंद यादव, अशोक कुमार, शुभम यादव, गौरव कुमार, पुनीत कुमार, महेंद्र पाल सिंह, कुशल सिंह, राम बहादुर, कुलदीप सिंह, सुशील कुमार, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश यादव, अजयेंद्र यादव सहित अन्य शिक्षक एवं आयोजक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.