5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

सामाजिक समरसता संगोष्ठी में बोले विधायक बब्बू भैया, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक ग्रामीण विकास की रीढ़

सामाजिक समरसता संगोष्ठी में बोले विधायक बब्बू भैया, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक ग्रामीण विकास की रीढ़

केशव गुप्ता

दातागंज (बदायूं)। दातागंज नगर स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों एवं पंचायत सहायकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने संगोष्ठी को संबोधित किया।
विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में ग्राम रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह उर्फ अंकित भैया की भी उपस्थिति रही।
संगोष्ठी में समरेर, दातागंज, उसावां और म्याऊं विकासखंड के रोजगार सेवक संघ एवं पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्षों सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें हरेंद्र सिंह, लालजीत, मो. इस्मान, राहुल, नीलेश, देवेंद्र, राम वरन और अरविंद प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा चरन सिंह यादव, विनोद लोधी, फिरदौस अंसारी, मुलायम सिंह कश्यप, विकास सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.