5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में उसावां पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में उसावां पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उसावां थाना पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते शिवमपाल पुत्र राजपाल सिंह (20 वर्ष), पिंटू पाल पुत्र रामखिलाड़ी (19 वर्ष), सुधीर कुमार पुत्र नेत्रपाल (18 वर्ष) तथा विपिन कुमार पुत्र सत्यवीर को गिरफ्तार किया।
चारों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमेन्द्र पंवार, हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह और कांस्टेबल राजू सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.