हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
केशव गुप्ता
बदायूं। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना जरीफनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 177/26 के तहत वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र चन्द्रकेश निवासी ग्राम रसूलपुर कलां, थाना जरीफनगर को 14 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उसके गांव रसूलपुर कलां से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रिंकू कुमार थाना जरीफनगर शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com