5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

खाद लेने के लिए सुबह 6 बजे से लाइन में लगे किसान, वितरण शुरू होने से पहले ही मौके से भागा गोदाम प्रभारी

खाद लेने के लिए सुबह 6 बजे से लाइन में लगे किसान, वितरण शुरू होने से पहले ही मौके से भागा गोदाम प्रभारी

केशव गुप्ता

बिसौली (बदायूं)। क्षेत्र में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खाद लेने के लिए किसान सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन समय पर खाद का वितरण नहीं होने से किसानों में नाराजगी है।
मामला ग्राम सुरैनी पापड़ी स्थित सरकारी खाद गोदाम का है। ग्राम अजीतपुर निवासी ओमकार पुत्र हरप्रसाद ने एसडीएम बिसौली को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सरकारी समिति सिरसका मुरावन के गोदाम पर खाद वितरण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। शिकायत के अनुसार, गोदाम प्रभारी तेजपाल द्वारा गोदाम खुलने से पहले ही 50 कट्टे खाद बेच दिए गए।
किसानों का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब छह बजे से ही खाद लेने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी, लेकिन खाद वितरण की तैयारी नहीं थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लाइन लगवाई, लेकिन आरोप है कि खाद बांटने के बजाय गोदाम प्रभारी मौके से चला गया।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि किसानों को एक्सपायरी डेट की नैनो यूरिया बेची जा रही है। किसानों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और समय से खाद वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि किसान समय रहते अपनी फसलों की बुवाई कर सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.