5:49 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो महिलाएं गंभीर घायल

उसहैत में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो महिलाएं गंभीर घायल

केशव गुप्ता

कान्हा गौशाला के पास शाहपुर-कुंवरगांव मार्ग पर हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
बदायूं। जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र में शाहपुर-कुंवरगांव मार्ग पर कान्हा गौशाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अन्य बाइक सवारों को भी हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, पहली बाइक पर अतुल पुत्र वीरपाल, नीतू पत्नी रामप्रकाश और लक्ष्मी पत्नी सुदीप सवार थे। तीनों भाईदूज के बाद एक गांव से उसहैत होते हुए बरैनियां गांव लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर रंजीत पुत्र राजेंद्र, उनकी पत्नी शीतल और उनका छोटा बच्चा सवार था। वे पटना देवकली शिव मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव इन्दा जसलपुर, थाना भहोरा, जिला कासगंज जा रहे थे।
दोनों बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही उसहैत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.