12:14 pm Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से लगवाए गए राजनीतिक नारे! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

बदायूं के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से लगवाए गए राजनीतिक नारे! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

केशव गुप्ता

बिसौली (बदायूं)। बदायूं जनपद की बिसौली तहसील क्षेत्र के बसई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों से नारे लगवाते हुए देखा जा रहा है। इसको लेकर शिक्षा विभाग और विद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में बच्चों से “राधे-राधे” और “कमल का फूल खिला दे” जैसे नारे लगवाए जाने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय परिसर में पढ़ाई के समय बच्चों से इस तरह की गतिविधि कराई गई। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विद्यालय में शिक्षा के माहौल के बीच बच्चों से राजनीतिक नारे क्यों लगवाए गए?
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अभी तक वीडियो कब का है, इसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं और पूरी घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से मामले में किसी जांच या कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि विभाग इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराता है या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है?

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.