7:56 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

दावत खाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

केशव गुप्ता

बदायूं। दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात मूसा झाग थाना क्षेत्र के बदायूं-दातागंज मार्ग पर किशरुआ गांव के पास हादसा हुआ। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव निवासी सोनू (28) पुत्र ठाकुर लाल अपने साथी रंजीत के साथ कंडेला गांव में दावत खाने गया था। दोनों युवक दावत खाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रंजीत का इलाज जारी है। सोनू के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.