6:53 am Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

सहसवान: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरु कर दी है।‌
हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे बदायूं मेरठ हाईवे पर अकबराबाद चौराहे के पास हुआ।‌ पैदल जा रहे एक युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। एकत्र राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।‌ मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है।‌
महेन्द्र सक्सेना

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.