7:56 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिविल लाइंस पुलिस ने वांछित अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार

बदायूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिविल लाइंस पुलिस ने वांछित अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 28 नवंबर 2026 को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने मु0अ0सं0 434/26, धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त उस्मान पुत्र अख्तर अली, निवासी गण चन्दपुर जोगीयान, थाना सीबीगंज, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बदायूं पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.