7:56 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

उसावां में ‘चलो वोटर बनें’ अभियान के तहत नए मतदाताओं के फॉर्म जमा, अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बूथों का किया निरीक्षण

उसावां में ‘चलो वोटर बनें’ अभियान के तहत नए मतदाताओं के फॉर्म जमा, अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बूथों का किया निरीक्षण

केशव गुप्ता

दातागंज/उसावां। विधानसभा दातागंज की नगर पंचायत उसावां में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत चलाए जा रहे ‘चलो वोटर बनें’ अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस पर नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया तेज रही। नगर पंचायत कार्यालय स्थित बूथ संख्या 395, 396, 389 एवं 390 पर नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म जमा किए गए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने अभियान में सहभागिता करते हुए नए मतदाताओं के फॉर्म जमा किए और विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पात्र युवाओं एवं नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना जरूरी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान की निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी बीएलओ को अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बीएलओ बूथ लेवल एजेंटों एवं स्थानीय नागरिकों के सामने मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। साथ ही प्रत्येक मतदाता के नाम, फोटो, पिता/पति/माता का नाम और आयु का मिलान कर प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.