12:06 pm Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा, जगत पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा, जगत पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

केशव गुप्ता

बदायूं (जगत)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए विवेकानन्द विद्यामन्दिर, जगत के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बदायूं स्थित प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
समारोह में अतिथियों ने प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों, शिक्षा के प्रति निष्ठा और विद्यालय के विकास में सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त कर जगत लौटने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि से उत्साहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पंडित चुन्नी लाल शर्मा, पंडित मोनू मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अमित कुमार शर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता को शिक्षा जगत में समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.