अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
केशव गुप्ता
अलापुर (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com