संविधान बचाओ मार्च के लिए बदायूं से लखनऊ रवाना हुए कांग्रेसी, ओमकार सिंह और मुन्नालाल सागर ने संभाली कमान
केशव गुप्ता
बदायूं, लखनऊ में आयोजित संविधान बचाओ मार्च में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह 7 बजे बदायूं के प्राइवेट बस स्टैंड से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए। रास्ते में सखानू, अलापुर, म्याऊं, उसैत और उसावां से भी कार्यकर्ताओं को साथ लिया गया। सभी कार्यकर्ता सुबह लखनऊ पहुंचकर संविधान बचाओ मार्च में शामिल होंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं जनपद कासगंज के कांग्रेस कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो संविधान, वोट और देश को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। कांग्रेस का ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान बूथ स्तर तक पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अब ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई उसी तर्ज पर लड़ रही है, जिस तरह हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है और आने वाला चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।
इस दौरान बदायूं शहर से जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र, श्याम कुमार, हसन खान, प्रेमपाल, दीनदयाल, रामजस, प्रदीप कुमार, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com