8:07 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

अस्थिकलश लेकर थाने के सामने धरने पर बैठे सोनू के परिजन

अस्थिकलश लेकर थाने के सामने धरने पर बैठे सोनू के परिजन, गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

केशव गुप्ता

बदायूं में सफाई कर्मचारी सोनू हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। न्याय की मांग को लेकर सोनू के परिजन अस्थिकलश हाथों में लेकर थाने के सामने धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के चलते सड़क पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई।
गौरतलब है कि बीती 18 नवंबर की रात सफाई कर्मचारी सोनू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जिम संचालक भोला समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मृतक सोनू की मां और पत्नी का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। अस्थिकलश लेकर थाने के सामने धरने पर बैठे परिजनों के प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.