8:07 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

खंड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य ने संभाला कार्यभार

बिल्सी। फर्रुखाबाद जिले से स्थानांतरित होकर आईं खंड शिक्षा अधिकारी भारती शाक्य ने मंगलवार की शाम अंबियापुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। कार्यभार संभालने के बाद खंड शिक्षाधिकारी भारती शाक्य ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनका प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर हो और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.