12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डा. जुनैद मेंहदी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई

​बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक डा. जुनैद मेंहदी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी पल्स पोलियो अभियान, नियमित टीकाकरण और आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जुनैद मेंहदी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​बैठक को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए बूथ स्तर के साथ-साथ घर-घर जाकर सघन अभियान चलाया जाए, और ईंट-भट्ठों, निर्माणाधीन स्थलों व घुमंतू परिवारों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ​आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर छूटे हुए लाभार्थियों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, नियमित टीकाकरण पर जोर देते हुए एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को अपनी ड्यू-लिस्ट अपडेट रखने और गर्भवती महिलाओं व बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। ​बैठक में कौशल शर्मा, राजीव सक्सेना, लखन मिश्रा, राजवीर सिंह, अरविंद गुप्ता के साथ एएनएम एवं सीएचओ ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.