12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सट्टा खिलाते एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, 1790 रुपये बरामद

।

उझानी 18 नवंबर ।

कोतवाली उझानी पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था के दौरान गश्त के समय सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में मोहल्ला नझियाई निवासी अफजाल अल्वी पुत्र निसार को हिरासत में लिया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक जगह बैठकर सट्टा खिलाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस के अनुसार मौके से सट्टा पर्चियां, एक पैन और कुल 1790 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद पर्चियों पर सट्टे के नंबर लिखे हुए बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.