।

उझानी बदांयू 18 नवंबर।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव धोरैरा में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता बीरेश पुत्र महेन्द्र पाल का आरोप है कि गांव में ही महाराज ,आलोक,पवन व कप्तान ने रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की , जिससे उसे चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे विवादों पर रोक लगाने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com