12:36 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया थाना मुजरिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को थाना मुजरिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों एवं परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, भोजनालय, पुलिसकर्मियों की बैरक, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क एवं राजकीय संपत्ति का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके रखरखाव एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना परिसर एवं कार्यालय में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा मालखाने में रखे माल मुकदमाती एवं सरकारी संपत्ति का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ थाना मुजरिया क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.