12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

यातायात माह: स्कूल-कॉलेजों में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम

यातायात माह: स्कूल-कॉलेजों में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए यातायात नियम

केशव गुप्ता

बदायूं। यातायात माह-2026 के तहत बदायूं यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में 17 नवंबर को आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के महत्व, सुरक्षित आवागमन तथा सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्र-छात्राओं से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।
बदायूं पुलिस द्वारा यातायात माह के अंतर्गत लगातार जागरूकता अभियान और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.