नवीगंज में भव्य मेले का विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया शुभारंभ, बोले- मेले हमारी लोक-संस्कृति और परंपराओं की पहचान
केशव गुप्ता
म्याऊँ (बदायूं)। श्रीरामलीला महोत्सव समिति ग्राम नवीगंज की ओर से गंगादीन इंटर कॉलेज के मेला मैदान में आयोजित भव्य मेले का उद्घाटन दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने किया। इस अवसर पर विधायक ने मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पारंपरिक मेले हमारी लोक-संस्कृति और प्राचीन परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और उल्लास का माहौल भी पैदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में मेला समिति के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com