12:25 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में ट्यूबवेल पर करंट का कहर, किसान की दर्दनाक मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बिल्सी में ट्यूबवेल पर करंट का कहर, किसान की दर्दनाक मौत; दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव सुंदरनगर में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गांव सुंदरनगर निवासी राजेंद्र पुत्र प्रेमपाल सोमवार शाम अपने खेत में शिमला मिर्च की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। इसी दौरान स्प्रे टंकी में पानी भरने के लिए वह खेत के पास स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचे। तभी अचानक बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। हादसा इतना गंभीर था कि राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं, बिल्सी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बदायूं भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजेंद्र की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पिता की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पल में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.