12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

मुड़िया धुरेकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुड़िया धुरेकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, युवक एक कोल्ड स्टोर में चौकीदार के पद पर नौकरी करता था। वह होटल से खाना खाकर वापस कोल्ड स्टोर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.