12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोड़ा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम की बैठक कल, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

मेला ककोड़ा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम की बैठक कल, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

केशव गुप्ता

बदायूं। मेला ककोड़ा-2026 को भव्य, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 17 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेला स्थल पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत बदायूं के प्रबंधन में आयोजित होने वाले इस मेले की व्यवस्थाओं को लेकर होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की तैयारियों एवं अनुपालन आख्या के साथ बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
बैठक में मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात और पार्किंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा विकास प्रदर्शनी, दुग्ध व्यवस्था, छिड़काव, अस्थायी पशु चिकित्सालय तथा गंगा में पर्याप्त जलधारा बनाए रखने के लिए सुरक्षित प्रवाह की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श होगा।
मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के साथ मनोरंजन कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।
बैठक में पुलिस एवं प्रशासन, स्वास्थ्य, विकास, विद्युत, परिवहन, पशुपालन, खाद्य सुरक्षा, नगर निकाय और जिला पंचायत समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और आयोजन को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.