12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

टिकट मांगने पर युवक से मारपीट का आरोप, करतौली हाल्ट के स्टेशन मास्टर पर गंभीर आरोप; शिकायत करने पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

टिकट मांगने पर युवक से मारपीट का आरोप, करतौली हाल्ट के स्टेशन मास्टर पर गंभीर आरोप; शिकायत करने पहुंचे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के करतौली हाल्ट रेलवे स्टेशन पर टिकट मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक युवक ने स्टेशन मास्टर पर गाली-गलौज कराने और 8 से 10 लोगों को बुलाकर मारपीट करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित युवक के मुताबिक, वह अपनी जीजी और जीजा को ट्रेन में बैठाने के लिए करतौली हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसी दौरान उसने स्टेशन मास्टर से टिकट मांगा। आरोप है कि टिकट मांगने की बात पर स्टेशन मास्टर ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।
युवक का आरोप है कि इसके बाद स्टेशन मास्टर ने 8 से 10 लोगों को मौके पर बुला लिया और उसके साथ मारपीट कराई। मारपीट में उसके सिर, हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं।
मामले में युवक ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह शिकायत लेकर थाना बिनावर पहुंचा तो पुलिस ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसे ही हिरासत में लेकर बंद कर दिया।
फिलहाल पूरा मामला करतौली हाल्ट रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.