5:49 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने संभाली बदायूं की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और मेला ककोड़ा की तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश

नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने संभाली बदायूं की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण और मेला ककोड़ा की तैयारियों पर दिए सख्त निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूं। नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र, बरेली मुनिराज जी शनिवार को जनपद बदायूं पहुंचे। पुलिस लाइन में उनके आगमन पर गार्द सलामी देकर भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी मुनिराज जी की अध्यक्षता में कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आगामी त्योहारों और मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
समीक्षा गोष्ठी में डीआईजी ने जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही आगामी त्योहारों एवं मेला ककोड़ा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.