वजीरगंज थाने में समाधान दिवस पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
केशव गुप्ता
बदायूं। शनिवार को थाना वजीरगंज परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
एएसपी ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायोचित तरीके से विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों को समय से न्याय मिले।
इस मौके पर थाना प्रभारी वजीरगंज अश्वनी कुमार सहित थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com